हाथरस | उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras Rape Case) में करीब 2 साल पहले हुए बालिका से बलात्कार और आग से जलाने वाली बहुचर्चित घटना पर हाथरस की एक विशेष पोक्सो अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म (Rape) और फिर उसे जलाने वाले गुनहगार को मौत की सजा सुनाई है। पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिभा सक्सेना ने मासूम बच्ची के साथ हुए ऐसे संगीन अपराध को देखते हुए दोषी मोनू ठाकुर को सजा ए मौत का फरमान सुनाया। इसी के साथ कोर्ट ने उस पर 1.68 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
ये भी पढ़ें :- शॉर्ट स्कर्ट और बैकलेस टॉप, Urfi Javed ने फिर मचाया हंगामा
दादी के साथ घर पर अकेली थी नाबालिग
मासूम बालिका के साथ हाथरस में हुई ये घटना 15 अप्रेल 2019 की है जब नाबालिग अपनी दादी के साथ घर पर अकेली थी। तभी गांव के 26 साल के मोनू ठाकुर ने घर में घुसकर किशोरी के साथ बलात्कार किया। जब वह चिल्लाई तो उसकी दादी उसे बचाने आई, लेकिन दोषी ने दादी से भी मारपीट की। बाद में किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी देते हुए केरोसीन डालकर जिंदा जला दिया।
15 दिनों तक अस्पताल में मौत से लड़ी जंग, लेकिन बच नहीं पाई
घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त लड़की के मां-बाप बाहर गए हुए थे। अस्पताल में नाबालिग ने अपना बयान दर्ज करवाया और आरोपी की पहचान भी की। रेप का शिकार बालिका (Hathras Rape Case) अस्पताल में 15 दिनों तक मौत से जीवन के लिए संघर्ष करती रही लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
ये भी पढ़ें :- Delhi: सैलून को महिला के बाल कटना पड़ा हद से ज्यादा भारी, अब देने पड़ रहे 2 करोड़
Hathras Rape Case में दोषी को सजा ए मौत का फरमान, सारी हदें पार कर दी थी बलात्कारी ने
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...