ताजा पोस्ट

अमेरिका में पेंटागन के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी, अमेरिकी रक्षा विभाग को किया गया बंद

Share
अमेरिका में पेंटागन के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी, अमेरिकी रक्षा विभाग को किया गया बंद
नई दिल्ली | अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन में आज मंगलवार को अचानक हुई गोलीबारी (Pentagon Firing) की घटना से अफरा-तफरी मच गई। ये गोलीबारी पेंटागन के नजदीकी मेट्रो स्टेशन के पास हुई बताई गई है। गोलीबारी की इस घटना के बाद पेंटागन ने आस-पास के इलाके में पूरी तरह से घेराबंदी कर दी की गई। मिली जानकारी के अनुसार, आर्लिंगटन फायर डिपार्टमेंट की टीम के कई सदस्य इस गोलीबारी की घटना में घायल हो गए हैं। ये भी पढ़ें:- बड़ी खुशखबरी : बचे हुए आईपीएल 2021 के मैचों में हिस्सा लेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, बांग्लादेश का दौरा हुआ कैंसिल Pentagon प्रोटेक्शन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, गोलीबारी (Pentagon Firing) की ये घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई हैं जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का ही एक भाग है। ये भी पढ़ें:- UP शिक्षा विभाग में हड़कंप! अधिकारी का अश्लील वीडियो Viral, बताया Honeytrap की साजिश Pentagon Firing: गोलीबारी की घटना के बाद Pentagon में एजेंसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि, फिलहाल पेंटागन ट्रांजिट सेंटर में हुई एक घटना के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया है। हम लोगों से इस इलाके में नहीं जाने की अपील करते हैं। हालांकि बाद में एजेंसी ने बताया कि Pentagon से लॉकडाउन हटा दिया गया है और इलाके को खोल दिया गया है। केवल कॉरिडोर 2 और मेट्रो प्रवेश बंद रहेंगे। कॉरिडोर 3 को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। ये भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में ओलंपिक दल को आमंत्रित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Published

और पढ़ें