शिमला | Himachal Chunav 2022: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो गए हैं। राज्य में शाम पांच बजे मतदान खत्म हो गया और 412 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब 8 दिसंबर को मतगणना वाले दिन सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
Himachal Chunav 2022: हिमाचल प्रदेश में आज हुए मतदान को देखते हुए लोगों का रूझान कम दिखा। राज्य में शाम 5 बजे तक 65.50 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि, सर्द मौसम होने के बावजूद मतदान केंद्रों पर महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले घंटे महज पांच फीसदी ही वोटिंग दर्ज की गई जो 11 बजे तक कुछ बढ़कर 18 फीसदी पहुंची।
ये भी पढ़ें:- तमिलनाडु में अमित शाह करेंगे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत
यहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां 72.35 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इसके बाद सोलन में 68.48 प्रतिशत और ऊना में 67.67 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी शमिला में 65.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें:- राजस्थानः योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश
ताशिगंग में कुल 52 वोटर में से 51 ने डाले वोट Himachal Chunav 2022: दुनिया के सबसे ऊंचे माने जाने वाले मतदान केंद्र ताशिगंग में भी वोट डालने के लिए लोग उत्साहित देखे गए। यहां कुल 52 वोटर में से 51 मतदाताओं ने वोट डाला। यह समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यही नहीं, हिमाचल में 112 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने ग्राम पंचायत कोहाल के लढान में बूथ संख्या 122 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये भी पढ़ें:- राष्ट्रपति पर अखिल गिरि की अभद्र टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: अर्जुन मुंडाAnurag Thakur attacks Congress on Himachal polling day, says party makes false promises Read @ANI Story | https://t.co/3GPpWJTFHc#HimachalPradesh #HimachalElection2022 #HimachalPradeshelections2022 #Assembly #Election2022 #Congress #AnuragThakur pic.twitter.com/rZfiEmCzH8
— ANI Digital (@ani_digital) November 12, 2022