नई दिल्ली | Himachal Predesh Polls Result 2022: जहां गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती दिख रही हैं। वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों में इस बार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। सीएम ठाकुर अब राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- महबूबा ने अनंतनाग जिले में सरकारी आवास खाली किया
हिमाचल प्रदेश में आज शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी। लेकिन जैसे-जैसे वोटों की गिनती बढ़ी भाजपा की स्थिति खराब होती चली गई और भाजपा पिछड़ती गई।
ये भी पढ़ें:- हिमाचल के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक चंडीगढ़ में, नेता चयन पर फैसला
सीएम जयराम ठाकुर ने बचाई खुद की सीट
Himachal Predesh Polls Result 2022: हिमाचल प्रदेश में भले ही भाजपा कांग्रेस से पिछड़ गई हो, लेकिन इसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाजी मार ली है। सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी सीट बचाते हुए 20 हजार से भी ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। ठाकुर की यह छठी जीत है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर में टूटा आजम का तिलिस्म: भाजपा ने लहराया परचम
Himachal Predesh Polls Result 2022: वहीं दूसरी ओर, हिमाचल कांग्रेस को बहुत मिलता देख पार्टी में नई जान आ गई है और सीएम पद के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में जो रुझान आए हैं वे हमारे लिए अच्छी बात है। हमने चुनावों से पहले जनता से जो वादे किए थे। उसे हम पूरा करेंगे। उन्होंने इस जीत के लिए सभी धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि, सीएम पद के लिए विधायकों से विचार कर करके फ़ैसला लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Gujarat Polls Result 2022: गुजरात में ओवैसी का दावा हुआ फुस्स! नोटा से भी कम मिले वोट