नई दिल्ली | BJP Candidates First List : भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) पर बड़ा दांव खेलते हुए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने कल हुई बैठक के बाद आज बुधवार को अपने प्रत्याशियों के नाम उजागर कर दिये। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर 2022 को विधानसभा चुनाव होना है। बता दें कि, इससे पहले विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपने भी अपने प्रत्याशियों के नामों का खुलासा कर चुकी है।
ये भी पढ़ें:- PM Modi का गुजरात दौरा- दिवाली से पहले आज गुजरात को मिलेगी बड़ी सौगातें
आदिवासी समुदाय और महिलाओं का भी रखा ध्यान
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) में आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण मानी जाती है जिसके चलते भाजपा ने पहली लिस्ट में आदिवासी समुदाय को काफी तवज्जो देते हुए समुदाय के 8 नेताओं को टिकट दिया गया है। इसके अलावा भाजपा ने 5 महिलाओं को भी टिकट दिया है। हालांकि, भाजपा ने एक मंत्री समेत 11 विधायकों के टिकट भी काट दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- चुप रहना कितना मुश्किल यह विदेश में समझ आता है!
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की। #HimachalPradesh
सीएम जयराम ठाकुर सिराज से, अनिल शर्मा मंडी से और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होंगे। pic.twitter.com/yf6bGL1t6S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2022
‘सेराज’ सीट से चुनावी जंग में उतरेंगे सीएम ठाकुर
BJP Candidates First List : बीजेपी ने आज जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट में 62 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) का नाम भी शामिल है। सीएम जयराम ठाकुर ‘सेराज’ विधानसभा सीट से चुनावी जंग में उतरेंगे। ठाकुर इस ‘सेराज’ सीट से 5 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। सीएम के अलावा दिग्गज नेता अनिल शर्मा और सतपाल सिंह सत्ती का नाम भी पहल लिस्ट में जारी कर दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 46 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है।
ये भी पढ़ें:- नहीं मिलेगा iphone 13 खरीदने का इससे जबरदस्त मौका, इस दिवाली बनाए अपना
ये भी पढ़ें:- BCCI में खत्म हुई सौरव गांगुली की ‘दादागिरी’, ये बने नए अध्यक्ष