Naya India

कब होगा होलिका दहन, क्या रहेगा शुभ मुहूर्त?

ImageCredit- Floweraura

नई दिल्ली | Holika Dahan 2023: देश में इस साल होली का त्योहार 7 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। 7 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) होगा और 8 मार्च को धुलंडी (Dhulandi) मनाई जाएगी। पिछले कुछ सालों से होलिका दहन तिथि को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। शास्त्रों में होलिका दहन को लेकर कहा गया है कि ये पर्व भद्रा रहित पूर्णिमा की रात को मनाना उत्तम रहता है। शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन (Holika Dahan) प्रदोष काल में ही किया जाता है ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा पर शाम के समय गोधूलि बेला में अगर भद्रा का प्रभाव हो तो होलिका दहन (Holika Dahan) नहीं करना चाहिए।
Holika Dahan 2023: ज्योतिष शास्त्रानुसार, इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 18 मिनट से 7 मार्च 2023 मंगलवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को ही मनाया जाएगा। भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन (Holika Dahan) के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।

होलिका दहन 2023 का शुभ मुहूर्त
Holika Dahan 2023: पंचांग के अनुसार 7 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी और इस दिन भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। ऐसे में 7 मार्च को होलिका दहन किया जाना उत्तम रहेगा। होलिका दहन के लिए 7 मार्च को शाम 06.31 से रात 08.58 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

नहीं होगा भद्रा का साया
Holika Dahan 2023: पौराणिक मान्यता के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन को अशुभ माना जाता है। इसमें होलिका दहन करने से दोष लगता है। पंचांग के अनुसार इस साल यानि साल 2023 में होलिका दहन (Holika Daha) पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस साल भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

भद्रा पुंछ – 01ः02 – 02ः19
भद्रा मुखा – 02ः19 – 04ः28

Exit mobile version