शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय िंसंह पर हमला करते हुए कहा कि वो जितना दौरे और प्रचार करेंगे, भाजपा को उतना ही लाभ होगा।
सिंधिया इन दिनों ग्वालियर-चंबल इलाके के दौरे पर हैं। सिंधिया ने रविवार को दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दिनारा में कार्यकतार्ओं से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव आता है तो बड़ा भाई (दिग्विजय सिंह) पर्दे के पीछे हो जाते हैं, चुनाव संपन्न हो जाता है तो इसके बाद डोर बड़े भाई के हाथ में आ जाती है।
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी यही हुआ था और अब 2020 में भी यही हो रहा है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारा कहना है कि दिग्विजय सिंह बहुत दौरा करें, जितना दौरा करेंगे उतना जनता हमारे साथ होगी।
गौरतलब है कि इस समय हो रहे उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार में दिग्विजय सिंह की दूरी चर्चा में है खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग से। इसी पर सिंधिया ने चुटकी ली।
दिग्विजय जितना दौरा करेंगे भाजपा को उतना लाभ : सिंधिया
और पढ़ें
-
संपूर्ण प्रभुत्व के लिए भाजपा की राजनीति
भारतीय जनता पार्टी इस बार अखिल भारतीय राजनीति कर रही है। वह सिर्फ उत्तर भारत या पश्चिम और पूरब के...
-
चुनाव की निष्पक्षता पर अमेरिका चिंतित
नई दिल्ली। भारत की ओर से आपत्ति जताने और अमेरिकी राजनयिक को तलब कर अपने विरोध दर्ज कराने के बावजूद...
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...