नई दिल्ली | IMD Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दे दी है। मंगलवार को कहा कि मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। जिसके सप्ताह के अंत तक चक्रवात में बदलने की संभवना है।
ये भी पढ़ें:- स्कूल जा रहे बच्चों का काल बनी तेज रफ्तार कार, दो सगी बहनों समेत तीन बच्चों की मौत
मौसम विभाग का कहना है कि, अगले 48 घंटे यानि 22 अक्टूबर के भीतर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलते हुए पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार है। जिसके चलते एक बार फिर से कई राज्यों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इस कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवात में परिवर्तित होने से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही दूसरे राज्यों पर भी इसका असर दिखाई दे सकता है।
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाक फैंस के लिए बुरी खबर, BCCI ने लिया…
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए ओडिशा सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है और राज्य के तटीय जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी इंतेजाम पूरे करने को कहा गया है। इसी के साथ ही 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश: बदमाशों ने मंदिर में तोड़ी नंदी बाबा की मूर्ति, लोगों में आक्रोश
Heavy Rain Warning: IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ये भी कहा कि, हालांकि, अभी इसकी तीव्रता और मार्ग के बारे में कोई पूर्वानुमान जारी करना जल्दबाजी होगी। इसके कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही चक्रवात को लेकर सटीक भविष्यवाणी की जा सकेगी।
ये भी पढ़ें:- मप्र के साढ़े चार लाख परिवारों को धनतेरस पर मिलेंगे आशियानें