नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि शहर में कोरोनोवायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए सरकार के पास लगभग 4,000 बेड हैं, इनमें से केवल 1,500 पर फिलहाल मरीज हैं।
केजरीवाल ने कहा, निजी अस्पतालों में, 677 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से 509 पर मरीज हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में, आज से लगभग 2,000 कोरोना समर्पित बेड बनाया जा रहा है।
केजरीवाल ने कहा, लॉकडाउन में ढील के कारण दिल्ली में कोविड-19 मामले बढ़े हैं। लेकिन चिंता की तब तक कोई बात नहीं है, जब तक कि मृत्यु दर या गंभीर मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि नहीं होती है। अगर लोग वायरस के संपर्क में आते हैं और ठीक हो जाते हैं, तो फिर चिंता की कोई बात नहीं है।
इस बात का भरोसा दिलाते हुए कि आने वाले दिनों में और अधिक बेड होंगे, उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। केजरीवाल ने कहा, लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद मामलों में वृद्धि की उम्मीद थी। हालांकि, मैं कह सकता हूं कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि लगभग 6,500 लोग वायरस से संक्रमित हैं, और इतनी ही संख्या में अब तक ठीक हुए हैं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि सरकार के पास 250 वेंटिलेटर हैं और केवल 11 का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कोरोना मामलों में वृद्धि, लेकिन स्थिति नियंत्रण में : केजरीवाल
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...