ताजा पोस्ट

भारत में कोरोना का कोहराम! कई राज्यों में आज कर्फ्यू, 24 घंटे में 525 की मौत, 3.33 लाख नए केस दर्ज

ByNI Desk,
Share
भारत में कोरोना का कोहराम! कई राज्यों में आज कर्फ्यू, 24 घंटे में 525 की मौत, 3.33 लाख नए केस दर्ज
नई दिल्ली | India Coronavirus Update Today: भारत में कोरोना संक्रमण का कोहराम लगातार जारी है। हालांकि, कल की तुलना में आज नए केस कुछ कम दर्ज हुए हैं, मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश में आज कल से 4 हजार 171 कम मामले आए हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी हो गई है। लगातार मिल रहे संक्रमितों के कारण एक्टिव केस बढ़कर 21 लाख 87 हजार 205 पहुंच गए हैं। इसी के साथ देश के कई राज्यों में आज वीकेंड कर्फ्यू लागू है। जिसके चलते बाजार-दफ्तर आदि पूरी तरह से बंद हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसी दौरान देश में कल 2 लाख 59 हजार 168 लोग ठीक हुए हैं। बता दें कि, कल यानि शनिवार को कोरोना के 3,37,704 मामले आए थे। ये भी पढ़ें:- भारतीय सुरक्षाबलों को जम्मू कश्मीर में कामयाबी, शोपियां में मार गिराया आतंकी देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति - India Coronavirus Update Today: अबतक कुल मौतें - 4 लाख 89 हजार 409 अबतक कुल डिस्चार्ज - 3 करोड़ 65 लाख 60 हजार 650 अभी कुल एक्टिव केस - 21 लाख 87 हजार 205 अबतक ओमिक्रॉन केस - 10 हजार 50 अबतक कुल टीकाकरण - 161 करोड़ 92 लाख 84 हजार 270 डोज ये भी पढ़ें:- ‘भतीजे’ के साथ अब ‘चाचा’ भी चलाएंगे साइकिल, सपा ने दिया जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव को टिकट इन राज्यों में अभी हालात खराब देश के कई राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर से हालात खराब है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में संक्रमितों का मिलना जारी है। केरल में पिछले 24 घंटों में 45 हजार 136 नए मामले सामने आए हैं और 70 लोगों की मौत दर्ज़ की गई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 46 हजार 393 नए मामले आए और 48 लोगों की मौत हो गई हैं। हालांकि मुंबई में कोरोना मामलेक कम हुए है यहां कल 3 हजार 568 नए मामले दर्ज हुए और 10 मौतें हुई। गुजरात में पिछले 24 घंटों में 23 हजार 150 नए केस सामने आए और 15 मौतें भी हुई है। इसी प्रकार तमिलनाडु में 30 हजार 744 नए मामले और 33 मौतें सामने आई। जबकि, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 42 हजार 470 नए केस सामने आए और 26 मौतें दर्ज़ की गई है।
Published

और पढ़ें