नई दिल्ली | Vikram-S Launch: भारत ने अंतरिक्ष में नई कामयाबी हासिल करते हुए देश का पहला प्रावेट रॉकेट लॉन्च करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश के पहले प्राइवेट रॉकेट (Private Rocket) विक्रम-एस (Vikram-S) को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया है। इस पूरे मिशन का समय सिर्फ 300 सेकंड्स का रहा। इसकी लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी यहां मौजूद रहे।
भारत के महान वैज्ञानिक पर रखा गया नाम
वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि से अंतरिक्ष में भारत की गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। इस रॉकेट को स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा तैयार किया गया है और इसका नाम भारत के महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। इसी के साथ स्काईरूट एयरोस्पेस के इस पहले मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम से संबोधित किया है। इसमें तीन उपभोक्ता पेलोड हैं और यह सब ऑर्बिटल मिशन है। बता दें कि, स्काईरूट कंपनी और इसरो के बीच रॉकेट लांचिंग को लेकर एमओयू साइन हुआ था।
ये भी पढ़ें:- UPSC NDA Result 2022: पहली बार में ही टॉप थ्री में लड़कियों ने जमाया कब्जा
जितेंद्र सिंह ने कहा- भारत के स्टार्टअप आंदोलन में महत्वपूर्ण कदम
देश को मिली इस उपलब्धि के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की यात्रा की एक नई शुरुआत, एक नई सुबह और एक नई पहल है। यह भारत के लिए स्वयं के रॉकेट तैयार करने और भारत के स्टार्टअप आंदोलन में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें:-
विक्रम सिरीज़ का हिस्सा है ये रॉकेट
Vikram-S Launch: विक्रम-एस सिंगल सॉलिड स्टेज रॉकेट है जो कि सब ऑर्बिटल यानी उपकक्षीय लॉन्च व्हीकल है। यह स्काईरुट के विक्रम सिरीज़ के रॉकेट्स का हिस्सा है। स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी कमर्शियल सैटेलाइट प्रक्षेपण के लिए अत्याधुनिक प्रक्षेपण यान का निर्माण करती है। इस रॉकेट का वनज 545 किग्रा है।
ये भी पढ़ें:- श्री बद्रीनाथ धाम में 235 साल बाद शुरू होने जा रही ये परंपरा