नई दिल्ली | PSLV-C54: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को अंतरिक्ष में एक और बड़ी सफलता पाई है। इसरो ने आज करीब 12 बजे एक साथ 9 सैटेलाइट लॉन्च किए है। इस पूरे प्रोसेस में करीब 56 मिनट का वक्त लगा। बता दें कि इससे पहले इसरो ने 18 नवंबर को प्राइवेट तौर पर विकसित पहले भारतीय रॉकेट को प्रक्षेपित करने का कारनामा कर दिखाया था। भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-एस’ तीन उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष यान से रवाना हुआ था।
ये भी पढ़ें:- पहली गलती को भूल जाओ गब्बर, दूसरे मैच में ये खिलाड़ी करवा देंगे वापसी
#WATCH तमिलनाडु: इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च किया। pic.twitter.com/WTnEzOjGpb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022
PSLV-C54: जानकारी के मुताबिक, इसरो (ISRO) ने तमिलनाडु के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को ओशनसैट-3 और भूटान के एक उपग्रह समेत 8 उपग्रहों यानी सैटेलाइट को पीएसएलवी-सी54/ईओएस-06 मिशन के तहत प्रक्षेपित किया।ओशनसैट-3 सैटेलाइट को ओशनसैट-2 के खराब होने के बाद लॉन्च किया गया। जिसे साल 2009 में लॉन्च किया गया था। ये नई सैटैलाइट अब पुरानी की जगह लेगा और तमाम तरह की जानकारियां जमीन तक पहुंचाने का काम करेगा।
ये भी पढ़ें:- कश्मीर में सुरक्षा बलों ने विस्फोटक उपकरण का लगाया पता
ISRO ने PSLV C54/EOS06 लॉन्च किया, इसे ओशनसैट-3 के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 8 नैनो उपग्रहों को लॉन्च किया गया।
(फोटो सोर्स: ISRO) pic.twitter.com/iNSksbR5r0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022
PSLV-C54: इसकी पुष्टि करते हुए इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने जानकारी दी कि, पीएसएलवी-सी54 ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह यानी अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट और 8 उपग्रहों को लक्षित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी, 1 लाख महिलाओं को रोजगार के वादे… भाजपा का संकल्प पत्र जारी
ये भी पढ़ें:- छैया-छैया गर्ल Malaika Arora का आलीशान घर