चंडीगढ़ | Parkash Singh Badal Hospitalized: देश के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी का रिकाॅर्ड बनाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें आज शनिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बादल को पंजाब के मुक्तसर जिले से चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में एडमिट करवाया गया है। प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब की सियासत पर 5 बार मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है।
देश के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार, उम्र है 94 साल
शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल की उम्र 94 साल है और उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लांबी सीट से नामांकन दाखिल किया है। बादल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करते ही विधानसभा चुनाव लड़ने वाले देश के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार का तमगा भी हासिल कर लिया हैं।
ये भी पढ़ें:- मेरठ में BJP नेता और पहलवान बबीता फोगाट पर हमला, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
पहले हुए थे कोरोना से संक्रमित
Parkash Singh Badal Hospitalized: आपकों बता दें कि, दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल जनवरी में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्होंने कोरोना को मात दी थी और घर वापस घर लौट आए थे। लेकिन चुनावों की व्यस्तता के चलते वे आराम नहीं कर पाए और चुनावों में सक्रिय हो गए।
ये भी पढ़ें:- श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में गरजे राजनाथ सिंह! कहा- राहुल को भारतीय सैनिकों पर नहीं, चीन पर ज्यादा भरोसा
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री का तोड़ा था रिकाॅर्ड
अकालीदल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना नामांकन भरा तो उन्होंने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार होने के रिकॉर्ड को धराशाही कर दिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अच्युतानंदन ने जब 2016 में विधानसभा चुनाव लड़ा था तब उनकी उम्र 92 साल थी।