ताजा पोस्ट

स्टार्ट अप में भारत अव्वल: मोदी

ByNI Desk,
Share
स्टार्ट अप में भारत अव्वल: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि स्टार्ट अप के मामले में भारत दुनिया में अव्वल बन रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में 70 से अधिक स्टार्ट अप ऐसे हैं, जो एक अरब डॉलर के मूल्यांकन को पार कर चुके हैं। रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 83वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। इसमें प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव की बात की और साथ ही ऑस्ट्रेलिया में बनी वृंदावन गैलरी का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं का फायदा लेने वाले लोगों से भी बात की। Narnedra Modi start ups आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने वाले राजेश कुमार ने जब मोदी को सत्ता में बने रहने का आशीर्वाद दिया, तो प्रधानमंत्री ने कहा- मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटे रहना चाहता हूं। मोदी ने अपने संबोधन में कहा- आज का युग स्टार्ट अप का युग है और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, जहां 70 से अधिक स्टार्ट अप एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन को पार कर गए हैं। Read also  पेपर लीक होने से यूपी में टीईटी परीक्षा रद्द गौरतलब है कि एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन को पार करने वाली स्टार्ट अप इकाइयों को यूनिकॉर्न कहा जाता है। इसका जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- बड़ी युवा आबादी वाले किसी भी देश में तीन चीजें- विचार व नवोन्मेष, जोखिम लेने का जुनून और कर सकने की भावना बहुत महत्त्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि जब ये तीन चीजें साथ आती हैं, अभूतपूर्व परिणाम हासिल होते हैं और करिश्मा होता है। मोदी ने कहा- इन दिनों हम अपने चारों तरफ स्टार्ट अप, स्टार्ट अप, स्टार्ट अप सुनते हैं। यह सच है कि यह स्टार्ट अप का युग है और यह भी सच है कि स्टार्ट अप के क्षेत्र में भारत एक तरह से दुनिया में अग्रणी है। प्रधानमंत्री ने कहा- आजादी में जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है। देश के अलग अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे जैसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ एक भक्त ने वृंदावन बना दिया है, जहां भगवान कृष्ण के जीवन की झांकी दिखाई जाती है।
Published

और पढ़ें