ताजा पोस्ट

देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, तो क्या अब गणतंत्र दिवस समारोह में हो पाएंगे शामिल

ByNI Desk,
Share
देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, तो क्या अब गणतंत्र दिवस समारोह में हो पाएंगे शामिल
नई दिल्ली | Venkaiah Naidu Corona Positive: देश में लगातार बढ़ता कोरोना किसी को भी नहीं छोड़ रहा है। अब देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी शेयर की गई है। बता दें कि, नायडू अभी हैदराबाद में हैं और यहां भी देश के अन्य राज्यों की तहर कोरोना के केस लगातर बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। ये भी पढ़ें:- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट हैक, अरबी भाषा में लिखी लाइनें तो क्या अब गणतंत्र दिवस समारोह में हो पाएंगे शामिल Venkaiah Naidu Corona Positive: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को एक हफ्ते के लिए आइसोलेट कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने ट्वीट करते हुए आग्रह किया है कि पिछले दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे, वे भी स्वयं को अलग रखें और अपनी जांच करवाएं। 26 जनवरी से ऐन वक्त पहले उपराष्ट्रपति के कोरोना संक्रमित पाए जाने से उनके दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाने को लेकर भी अब आशंकाएं बढ़ गई है क्योंकि, वे सप्ताहभर के लिए आइसोलेट हो गए हैं और इसी बीच समारोह आयोजित होने जा रहा है। ये भी पढ़ें:- कैप्टन अमरिंदर सिंह का पटियाला सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान, कहा- पीएम मोदी की उपलब्धियों पर मांगूंगा वोट भारत में आज सामने आए 3 लाख 33 हज़ार पार नए केस देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसी दौरान देश में कल 2 लाख 59 हजार 168 लोग ठीक हुए हैं। बता दें कि, कल यानि शनिवार को कोरोना के 3,37,704 मामले आए थे। रोजाना आ रहे नए मामलों के बाद देश अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 92 लाख 37 हज़ार 264 हो गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 लाख 87 हज़ार 205 पहुंच गई है। ये भी पढ़ें:-  क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबर! इस बार भारत में खेला जाएगा IPL 2022, टूर्नामेंट में 10 टीमें लेंगी भाग
Published

और पढ़ें