खेल समाचार

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के 10 पदक हुए

ByNI Desk,
Share
टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के 10 पदक हुए
Tokyo Paralympics India medals  टोक्यो। टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में मंगलवार को सातवें दिन भारत ने तीन पदक और जीते। इससे पहले सोमवार को भारत ने एक दिन में पांच पदक जीते थे, जिसमें दो स्वर्ण पदक थे। इस तरह भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है। भारत ने दो स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीत लिए हैं। मंगलवार को पुरुषों की ऊंची कूद की टी-42 कैटेगरी में मरियप्पन थंगावेलू ने रजत और शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 के फाइनल में 39 साल के सिंहराज अधाना ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। Read also Tokyo Paralympics में थंगावेलु ने सिल्वर और शरद ने जीता ब्रॉन्ज, भारत को अबतक मिले रिकॉर्ड 10 मेडल मरियप्पन ने 2016 रियो पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। मरियप्पन ने 1.86 मीटर की अपनी सबसे ऊंची छलांग लगाई। वहीं, शरद ने 1.83 मीटर की छलांग लगाई। भारत ने पहली बार किसी पैरालिंपिक में 10 मेडल जीते हैं। पहले छह दिन में भारत ने दो गोल्ड सहित सात मेडल अपने नाम किए थे और मंगलवार को तीन पदक जीते। मंगलवार को पहला मुकाबला सिंहराज अधाना ने जीता।
Published

और पढ़ें