Indiannavy south china sea नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच भारत दक्षिण चीन सागर में अपने युद्धपोत भेजेगा। पांच देशों के साथ भारतीय नौसेना के युद्धपोत अभ्यास करेंगे। भारत ने दक्षिण चीन सागर में इसी महीने अपने चार घातक युद्धपोत भेजेगा। भारतीय नौसेना के ये युद्धपोत करीब दो महीने तक दक्षिण चीन सागर और दक्षिण पूर्वी एशिया में रहेंगे। ये वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस के साथ युद्धाभ्यास करेंगे। इन सभी देशों का चीन के साथ दक्षिण चीन सागर में विवाद चल रहा है।
Read also राम मंदिर भूमि पूजन के एक साल पूरा होने पर कल होगा भव्य आयोजन, 2023 तक भक्तों के लिए खुल जाएगा मंदिर
भारत जो युद्धपोत भेज रहा है, उनमें गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रायर, गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट, एंटी सबमरीन पोत और गाइडेड मिसाइल पोत शामिल हैं। ये युद्धपोत ऐसे समय पर भेजे जा रहे हैं जब ताइवान पर चीन के हमले का खतरा मंडरा रहा है। यही नहीं चीन के आक्रामक रुख से पूरे दक्षिण चीन सागर में उसके पड़ोसी देश परेशान हैं। नौसेना के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में मित्र देशों के साथ बेहतर पहुंच और शांति बनाए रखने के लिए भारत हमेशा से प्रयासरत रहा है। युद्धपोतों की यह तैनाती भी इसी कड़ी का हिस्सा है। भारतीय जहाज गुआम के तट पर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ साझा युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे। Indiannavy south china sea
Tags :China Indian Navy