कारोबार

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

ByNI Desk,
Share
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मुंबई। बांबे स्टॉक एक्सचेंज, बीएसई में सात महीने की सबसे बड़ी गिरावट हुई है। शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बाजार पूंजी में 70 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है तो हाल ही में आईपीओ लाने वाली डिजिटल लेन देन की कंपनी पेटीएम की बाजार पूंजी में 10 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार 1,170 अंक गिर कर बंद हुआ। indian stock market crashes बांबे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सोमवार को 1,170 अंक यानी 1.96 फीसदी गिर कर 58,465 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1.96 फीसदी यानी 348 अंक गिर कर 17,416 पर बंद हुआ। सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप सोमवार को 7.86 लाख करोड़ रुपए घटा। गुरुवार को यह 269.20 लाख करोड़ रुपए था, जो सोमवार को 260.98 लाख करोड़ रुपए हो गया। Read also दिल्ली दौरे में मोदी से मिलेंगी ममता शेयर बाजार में सोमवार की गिरावट प्रमुख रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज की वजह से हुई। इसमें 4.36 की गिरावट आई और यह शेयर 2,365 रुपए पर बंद हुआ। माना जा रहा है कि सऊदी पेट्रोलियम कंपनी आरामको के साथ रिलायंस का सौदा तय नहीं होने और कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की वजह से शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट हुई। गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का 20 फीसदी हिस्सा सऊदी कंपनी आरामको को खरीदना था लेकिन यह सौदा आगे बढ़ा गया है और कहा गया है कि सौदे का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। बहरहाल, सोमवार को सूचकांक 68 अंक ऊपर 59,778 पर खुला था। लेकिन पांच मिनट में यह पांच अंक से ज्यादा टूट गया था। एक बार यह करीबन 1,625 अंक गिर कर 58,011 तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में इसमें करीब 475 अंक की रिकवरी हुई और यह 1,170 अंक गिर कर बंद हुआ। संवेदी सूचकांक के 30 शेयरों में से सिर्फ चार शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि 26 शेयर गिरावट में बंद हुए। बढ़त वाले शेयरों में एयरटेल मुख्य है, जिसने अपने प्रीपेड प्लान के दाम बढ़ाए हैं।
Published

और पढ़ें