लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि बड़ी संख्या में कोविड-19 के लक्षणरहित संक्रमित लोग बीमारी को छुपा रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ सकता है।
इसके दृष्टिगत राज्य सरकार एक निर्धारित प्रोटोकाॅल के अधीन शर्तों के साथ होम आइसोलेशन की अनुमति देगी। रोगी और उसके परिवार को होम आइसोलेशन के प्रोटोकाॅल का पालन करना अनिवार्य होगा। यद्यपि राज्य सरकार के पास कोविड हाॅस्पिटल में पर्याप्त संख्या में कोविड बेड्स मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने के साथ-साथ लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में सतत जागरूक किया जाए। एक व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। जागरूकता अभियान में प्रिंट , इलेक्ट्राॅनिक व सोशल मीडिया समेत बैनर, होर्डिंग, पोस्टर तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए।
उन्होंने मास्क के अनिवार्य रूप से उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर इम्युनिटी कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी है। इस सम्बन्ध में भी जनता को जागरूक किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को ‘आरोग्य सेतु’ एप तथा ‘आयुष कवच-कोविड’ एप को डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
जनता को यह भी बताया जाए कि ‘आयुष कवच-कोविड’ एप में प्रदान की गई जानकारी को अपनाकर इम्युनिटी में वृद्धि की जा सकती है। इसके अलावा डोर-टू-डोर सर्वे एक आवश्यक प्रक्रिया है, जिसके तहत मेडिकल स्क्रीनिंग के माध्यम से कोविड-19 के रोगियों को चिन्हित करने में बड़ी सहायता मिल रही है।
संक्रमित लोग बीमारी काे छुपा रहे :योगी
और पढ़ें
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...
-
केजरीवाल को क्या इस्तीफा देना होगा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। उनके गिरफ्तार हुए एक हफ्ते हो गए हैं और...
-
सिसोदिया क्या जेल से बाहर आएंगे?
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही इस बात की चर्चा चल रही है कि मनीष सिसोदिया की रिहाई...
-
कई उपचुनावों पर संशय के बादल
बॉम्बे हाई कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद देश के कम से कम दो राज्यों में दो सीटों पर...