रायसेन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले में बारिश और बाढ़ से फसलों के हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सर्वे के बाद सभी प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा राशि दी जाएगी।
चौहान ने जिले के पग्नेश्वर में किसानों से संवाद करते हुए कहा कि कलेक्टर को फसल नुकसान के सर्वे के आदेश दे दिए गए हैं। सर्वे के वाद सभी प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिनके मकान गिरे हैं, उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बाढ़ से खराब हुई फसलों का निरीक्षण कर किसानों को ढांढस बंधाया और कहा कि प्रदेश में कोरोना के चलते आर्थिक स्थिति खराब है, लेकिन किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा। चाहे इसके लिए सरकार को उधार ही क्यों न लेना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों की फसलें भले ही सूख गईं, लेकिन वे किसानों की जिंदगी नहीं सूखने देंगे। उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कोरोना बड़ी तेजी से पैर पसार चुका था, जिसको कंट्रोल करने के सभी प्रयास सरकार द्वारा किए गए। उन्होंने कहा कि वे किसानों से कहना चाहेंगे कि चिंता की कोई बात नहीं है।
चौहान अब आ चुके हैं और आप सभी लोग निश्चित रहे, एक एक किसान के खेतों का सर्वे किया जाएगा और उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार और रामपाल सिंह मौजूद रहे। चौहान ने पगनेश्वर के साथ ही धोबाखेड़ी, विरोली, धनियाखेड़ी और गैरतगंज के कई ग्रामो में बाढ़ और अतिवृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से बात की।
प्रभाविताें को पर्याप्त मुआवजा राशि मिलेगी: शिवराज
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...