जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका को उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा पीड़ितों के परिवारों से मिलने से रोकने को अलोकतांत्रिक बताया है।
गहलोत ने आज ट्विट करते हुए कहा कि गांधी और श्रीमती प्रियंका जब उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों से मिलने गये तो उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोक दिया गया।
राज्य सरकार का यह रवैया अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विपक्षियों को पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने और उन्हें नैतिक समर्थन देने से रोक रही है।