
जैसलमेर।Storm broke in Jaisalmer : राजस्थान में बीते 48 घंटे के दौरान मौसम ने कई रंग दिखाए हैं। कई जगहों पर 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जिलों में बारिश व ओलों का दौर चला है। इस वक्त खेतों में रबी की फसलें पककर तैयार खड़ी हैं, जो मौसम का मिजाज बदलने से तबाह हो गई हैं। अकेले जैसलमेर में एक हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान है।
Storm broke in Jaisalmer : मीडिया रिपोर्टर्स की मानें तो रविवार रात करीब 11 बजे जैसलमेर बवंडर आया है, जिसकी वजह से घरों में धूल की परत जम गई और खेतों में खड़ी फसलें मिट्टी में दफन हो गई हैं। इसके अलावा जैसलमेर में तेज आंधी के कारण तीन हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए।
सोशल मीडिया पर दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। फेसबुक पर राम गोपाल जाट जर्नलिस्ट नाम की आईडी से दो वीडियो अपलोड किए गए हैं, जो जैसलमेर होने का दावा किया जा रहा है।
Storm broke in Jaisalmer : इन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान रेत में दफन फसलों को बाहर निकाल रहे हैं। साथ ही एक किसान कहता है कि उन्होंने बीते 49 साल में ऐसी तबाही पहली बार देखी है। जीरे की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।अंधड़ के कारण बिजली के 300 खंभे और 12 ट्रांसफार्मर उखड़ गए हैं। 132 व 220 केवी के एक-एक टावर भी धराशायी हो गए। निगम को करीब दो करोड़ के नुकसान का अनुमान है।
Storm broke in Jaisalmer : जैसलमेर में अंधड़ की रफ्तार 58 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी गई है। फसलों व पेड़ों का नुकसान के साथ-साथ विद्युत निगम को भी काफी क्षति पहुंची है। अंधड़ के कारण बिजली के 300 खंभे और 12 ट्रांसफार्मर उखड़ गए हैं। 132 व 220 केवी के एक-एक टावर भी धराशायी हो गए। निगम को करीब दो करोड़ के नुकसान का अनुमान है।
31 साल से एक-दूसरे के खून के प्यासे क्यों हैं ये 2 परिवार, अब तक 13 मर्डर, अगला नंबर किसका?