nayaindia Avalanche Warning: जम्मू-कश्मीर सावधान! 12 जिलों में हिमस्खलन...
इंडिया ख़बर

जम्मू-कश्मीर सावधान! 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, यात्रा करने से पहले सलाह लेने की अपील

ByNI Desk,
Share

श्रीनगर | Avalanche Warning: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में एक बार फिर से प्राकृतिक आफत आने वाली है। जिसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी है। एसडीएमए ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इसी के साथ लोगों को हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों भी भारी हिमस्खलन की घटना हुई थी जिसमें कई पर्यटकों की मौत भी हो गई थी और कई पर्यटकों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

जम्मू-कश्मीर में अभी बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। चारों ओर बर्फ की चादर बिछी हुई है। ऐसे में यहां पर्यटकों का हुजूम भी उमड़ा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित कश्मीर के ऊपरी इलाकों से ताजा बर्फबारी हुई है। आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे दिन बारिश की भविष्यवाणी भी की है। मौसम विभाग ने हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने का भी आग्रह किया है।

2,000 से 2,500 मीटर की ऊंचाई पर खतरा
Avalanche Warning: इसी बीच एसडीएमए का ये अलर्ट उनके लिए चिंता का बन गया है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। एसडीएमए ने ’मध्यम खतरे’ की चेतावनी जारी की है जो 2,000 से 2,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

इन जिलों के लिए हुआ अलर्ट जारी
Avalanche Warning: एसडीएमए के अनुसार, अनंतनाग, बांदीपोर, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ में हिमस्खलन होने की संभावना है। इसके अलावा रियासी, राजौरी और रामबन जिलों में ’कम खतरे’ के स्तर के साथ हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अलर्ट जारी करते हुए लोगों को संबंधित यातायात पुलिस से सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें