टोक्यो। जापान सरकार ने आज आधिकारिक तौर पर कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी आपातकाल को 31 मई तक और बढ़ाने के अपने फैसले की घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शिंजो आबे शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
जापान के गोल्डेन वीक होलीडे के आखिरी दिन यानी 6 मई के बाद भी आपातकाल को बढ़ाया जाएगा। चिकित्सीय विशेषज्ञों के एक सलाहकार पैनल द्वारा सुबह आपातकाल बढ़ाने को मंजूरी देने के बाद सरकार ने इस फैसले के बारे में संसद को सूचित किया। इकोनोमिक रिविटलाइजेशन मंत्री यसुतोशी निशिमुरा ने संसद को बताया कि नए पॉजीटिव मामलों की गिरावट की गति काफी तेज नहीं है, हालांकि नए संक्रमणों की संख्या नीचे की ओर जा रही है।
निशिमुरा ने कहा, हमें नए मामलों में और कमी देखने की जरूरत है। आपातकाल को तब बढ़ाया गया है जब चिकित्सा प्रणाली पर बढ़ते मामलों के कारण बहुत दबाव आ गया है। आबे ने पहली बार 7 अप्रैल को टोक्यो और छह अन्य प्रान्तों के लिए एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की थी, लेकिन यह 16 अप्रैल को पूरे देश में लागू कर दिया गया। जापान में आज तक कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,877 हो गई, जिसमें 487 मौतें हुईं।
जापान ने 31 मई तक बढ़ाया आपातकाल
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...