ताजा पोस्ट

जवाहर गुप्ता बी.जे.एम.टी.यू. के उपाध्यक्ष नियुक्त

ByNI Desk,
Share
जवाहर गुप्ता बी.जे.एम.टी.यू. के उपाध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली। इंजीनियर जवाहर लाल गुप्ता को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूनियन के अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने भाेपाल निवासी गुप्ता के पूर्व में समाज के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए इस पद पर नियुक्ति की है। गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हैं। वह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं साहू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। अपाक्स संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद का कार्यभार संभालने के साथ ही वह कई और सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। गुप्ता की नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गयी है और उनसे अपेक्षा की गयी है कि वह दलितों, पिछड़ों और मजदूरों के हितों के लिए अपना महती योगदान देंगे। उन्हें जल्द ही कुछ राज्यों का प्रभार भी सौंपा जाएगा।
Published

और पढ़ें