नई दिल्ली | Journalist Vinod Dua Death: देशभर के मीडिया जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का दिल्ली में निधन हो गया है। 67 वर्षीय विनोद दुआ को पिछले हफ्ते पोस्ट कोविड की जटिलताओं के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि, इस साल की शुरुआत में दुआ कोरोना संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें कई दिन अस्पताल में गुजारने पड़े थे। दुआ के निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर छा गई है।
कल होगा अंतिम संस्कार
Journalist Vinod Dua Death: विनोद दुआ की बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ (Mallika Dua) ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, दुआ का अंतिम संस्कार कल शनिवार को लोधी श्मशान घाट में होगा।
ये भी पढ़ें:- भारत में सामने आया Omicron का तीसरा केस, गुजरात के जामनगर में 72 साल के बुजुर्ग मिले संक्रमित
बेटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Vinod Dua Passed Away: विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा है कि, हमारे निडर और असाधारण पिता, विनोद दुआ का निधन हो गया है।
ये भी पढ़ें:- 68 साल बाद अमेरिका से 28 रूपये की उधारी चुकाने आया फौजी, भारत-पाक युद्ध के थे हीरो…
पत्नी का भी कोविड जटिलताओं के कारण जून में हुआ था निधन
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने दूरदर्शन सहित कई संगठनों में कई सालों तक समाचार एंकर के रूप में काम किया था। वे अपनी पत्रकारिता से सरकार पर सवाल उठाने में पीछे नहीं रहते थे। बता दें कि इसी साल जून में विनोद दुआ की पत्नी डॉ पद्मावती दुआ का भी कोरोना से उपजी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था।
ये भी पढ़ें:- Uttar Pradesh : ओमीक्रॉन,लोगों की पीड़ा और मौत देख डिप्रेशन में था डॉक्टर, बेटे की छाती पर बैठकर घोट दिया गला…