ताजा पोस्ट

Kanwar Yatra 2021 : उत्तराखंड सरकार ने रद्द की कांवड़ यात्रा

ByNI Desk,
Share
Kanwar Yatra 2021 : उत्तराखंड सरकार ने रद्द की कांवड़ यात्रा
Kanwar Yatra 2021  नई दिल्ली। कई दिन की जद्दोजहद के बाद आखिरकार उत्तराखंड सरकार ने सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा रद्द कर दी। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए लगातार दूसरे साल कांवड़ यात्रा रोकी गई है। बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें यात्रा रद्द करने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री की बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरिएंट, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके बढ़ते मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों की राय भी ली गई थी, जिस पर बैठक में विचार किया गया। इसके बाद Kanwar Yatra 2021 रद्द करने का फैसला किया गया। इससे पहले रविवार को ही मुख्यमंत्री धामी ने इसके संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा का विषय है और भगवान भी नहीं चाहेंगे कि लोग मरें।

यह भी पढ़ें: क्या कुंभ की तरह कावड़ यात्रा बन सकती है तीसरी लहर का कारण, IMA ने सीएम धामी से कावड़ यात्रा टालने की मांग की..

IMA appeals to uk CM कांवड़ यात्रा रद्द करने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री ने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा को रद्द करने को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आग्रह किया था कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के निर्देश देते हुए, कम से कम लोगों को इसमें भाग लेना चाहिए। सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई ने भी मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख कर कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कांवड़ यात्रा को रद्द करने का आग्रह किया था।
Published

और पढ़ें