मुंबई | Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी के सबसे लटके-झटके वाले रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ से बड़ी खबर सामने आई है। इस लोकप्रिय शो से अब करण जौहर की छुट्टी होने जा रही है।
टीवी प्लेफॉर्म पर सेलिब्रिटी डांस के इस महा शो ‘झलक दिखला जा 10’ में बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर बतौर जज भूमिका निभा रहे है, लेकिन अब खबर है कि, वे इस शो को छोड़ रहे हैं। ऐसे में अब उनकी जगह टेरेंस लुईस (Terence Lewis) अपकमिंग एपिसोड में जज के रूप में भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि, पहले ही ये शो 5 सालों के ब्रेक के बाद टीवी पर वापस लौटा है। ऐसे करण का शो से गााय होना दर्शकों के लिए चिंता बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:- जेल में 101 दिन बिताने के बाद संजय राउत को मिली जमानत
पर्सनल रीजन से बाहर हो रहे करण
झलक के इस सीजन 10 की शुरूआत 3 सितंबर 2022 से हुई थी। लेकिन करण जौहर को पर्सनल रीजन की वजह से अपकमिंग वीक की शूटिंग को मिस करना पड़ रहा है। जिसके चलते वे शो में दिखाई नहीं देने वाले है।
नोरा के साथ फिर जमेगी केमिस्ट्री
आपको बता दें कि, टेरेंस लुईस कई डांस शो में जज की भूमिका निभा चुके हैं और वह भी नोरा फतेही के साथ। ऐसे में अब वे एक बार फिर नोरा के साथ दिखाई देने वाले हैं। अब दर्शकों को भी नोरा और टेरेंस की केमिस्ट्री काफी पसंद आने वाली है।
ये भी पढ़ें:- पंजाब में बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन
एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटिज भाग ले रहे हैं
Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी पर डांस के मामले में सबसे हिट रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में इस बार भी एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटिज भाग ले रहे हैं। जिनमें एक्ट्रेस निया शर्मा, नीति टेलर, रुबीना दिलैक के अलावा श्रीति झा, निशांत भट्ट और फैसू भी शामिल हैं। ये सभी स्टेज पर डांस का तड़का लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड में भूकंप के दो झटके,लोग घरों से बाहर भागे