नई दिल्ली | Udupi Suicide Case: कर्नाटक सरकार में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। कई दिनों से अपनी कुर्सी बचाने में लगे कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। ईश्वरप्पा शुक्रवार यानि आज अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। आज वो मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना त्यागपत्र सौंप देंगे। बता दें कि, कर्नाटक के उडुपी में एक ठेकेदार की मौत के मामले में कर्नाटक सरकार के मंत्री ईश्वरप्पा का नाम भी सामने आया है। जिसके बाद से उन्हें पद से हटाने के लिए विपक्ष लगातार दबाव बना रहा था।
ये भी पढ़ें:- सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने मामले में कांग्रेस नेता राजिक अकील पर एफआईआर
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Udupi Suicide Case: उडुपी में ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा नाम आने के बाद से ही उनके खिलाफ विपक्ष आक्रामक हो गया था। उडुपी के एक होटल में संतोष पाटिल मृत पाये गये थे। बता दें कि, ईश्वरप्पा के खिलाफ ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। ठेकेदार ने मंत्री और उनके करीबियों पर निर्माण कार्य के बदले 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें:- हिंसा के लिए मौलवी ने रची साजिश, बाहर से मंगवाए लड़के
विपक्ष लगातार कर रहे थे हमला
Udupi Suicide Case: उडुपी आत्महत्या मामले में सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा का नाम आने के बाद से ही उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी थी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में प्रदर्शन किया था और लगातार उनके इस्तीफे की मांग करते रहे। जिसके बाद मंत्री जी को अपना इस्तीफा सौंपना ही पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ की पवित्र यात्रा, पहली तस्वीर आई सामने, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
उडुपी आत्महत्या मामले में कर्नाटक सरकार के मंत्री ईश्वरप्पा पर गाज! आज सीएम को देंगे इस्तीफा
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...