nayaindia Surjit Singh Rathore Arrest: महिला मॉडल के सनसनीखेज आरोपों....
इंडिया ख़बर

महिला मॉडल के सनसनीखेज आरोपों के बाद करणी सेना नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार

ByNI Desk,
Share
Surjit Singh Rathore
Image Credit - FilmiBeat

मुंबई | Surjit Singh Rathore Arrest: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में काफी चर्चा में रहने वाले करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुरजीत सिंह राठौर पर एक मॉडल से छेड़खानी करने और उसे परेशान करने का गंभीर आरोप है।

ये भी पढ़ें:- भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, यूपी में सहारनपुर और हिमाचल में चंबा हिला

पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज
जानकारी के अनुसार, एक मॉडल ने करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह पर छेड़खानी करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:- जेएलएफ में अब वह बात नहीं जो हुआ करती थी- श्रुति व्यास

मामले की जांच में जुटी पुलिस
अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर काफी नामी नेता हैं और काफी सुर्खियों में भी रह चुके हैं। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुरजीत सिंह अचानक से चर्चा में आए थे और तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर से वे मॉडल के आरोपों में घिर गए हैं। मॉडल के लगे आरोपों के चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद पूरे मामले की जांच में शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- गजब! जबरा फैन ने पीठ पर बनवाया Rohit Sharma की 45 नंबर जर्सी का टैटू

रिया चक्रवर्ती को दिखाई थी सुशांत सिंह की डेड बॉडी
Surjit Singh Rathore Arrest: सुरजीत सिंह राठौर फिल्म उद्योग से जुड़ी हुई शख्सीयत भी हैं। उन्होंने दावा किया था कि वह 15 जून, 2020 को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को कूपर हॉस्पिटल के शवगृह में लेकर गए थे, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी को रखा गया था। तब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के सीने पर हाथ रखकर सॉरी बाबू कहा था और रोने लगी थीं।

ये भी पढ़ें:- गूगल से निकाले जाएंगे 12 हजार लोग

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें