नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बहस की चुनौती देने के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि वह विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम विरोधी धरनास्थल शाहीनबाग पर भी बहस को तैयार हैं। पूर्व भाजपा प्रमुख ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे को दो बार उठाया है। मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में बहस महत्वपूर्ण है और लोग अपने सवालों के जवाब चाहते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि लोगों के सवालों से बच निकलना हमेशा उचित नहीं होता है। केजरीवाल ने कहा, मैंने शाह को बहस के लिए चुनौती दी। मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं किसी भी विषय पर बहस के लिए तैयार हूं। वह 'शाहीनबाग, शाहीनबाग, शाहीनबाग' कह रहे हैं, मैं इस पर बहस के लिए भी तैयार हूं। लेकिन वह सार्वजनिक बहस के लिए तैयार नहीं हैं, यह बहुत दुखद है। उन्होंने भगवद्गीता का भी जिक्र किया और कहा कि हिंदू धर्मग्रंथ भी कहते हैं कि सच्चा हिंदू कभी युद्ध के मैदान से नहीं भागेगा।
केजरीवाल ने शाह से कहा, शाहीन बाग पर भी बहस के लिए तैयार
और पढ़ें
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...