ताजा पोस्ट

किम जोंग का दुस्साहस! जापान के ऊपर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हड़कंप

ByNI Desk,
Share
किम जोंग का दुस्साहस! जापान के ऊपर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हड़कंप
नई दिल्ली | Kim Jong Ballistic Missile: अमेरिका, चीन, जापान जैसे देशों की चेतावनी के बावजूद एक के बाद एक कई परमाणु परीक्षण कर दुनिया को हिलाने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने एक बार फिर से हंड़कंप मचा दिया है। उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों के परीक्षण की श्रृंखला में एक मिसाइल जापान के ऊपर से दाग दी है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर में जापान के ऊपर से मिसाइल को दागा है। बता दें कि, इससे पहले 2017 में उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा किम जोंग के इस दुस्साहस से जापान में हड़कंप मच गया है। उत्तर कोरियाई मिसाइल के बारे में जापानी तटरक्षक बल और दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने किम जोंग की इस कारसतानी का पता लगाया। उत्तरी जापान में लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। जिसमें उत्तर-पूर्वी होक्काइडो और आओमोरी क्षेत्रों में ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ये भी पढ़ें:- नवरात्रि का नवां दिन मां सिद्धिदात्री का, पूजा और मंत्रों के जाप से स्वर्ग व मोक्ष होती है प्राप्ति 10 दिन में पांचवा परमाणु परीक्षण अभी तक किसी की नहीं सुनने और मानने वाले तानाशाह किम जोंग ने फिर से मिसालइलों के परीक्षण शुरू करते हुए दुनिया को खतरें में डालने का काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया ने 10 दिन में यह पांचवा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। दोनों देशों ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक Kim Jong Ballistic Missile:  किम जोंग के इस बर्ताव की जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के इस मिसाइल टेस्ट की कड़ी निंदा की है। जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के कदम को ‘बर्बर’ बताया। मिसाइल परीक्षण के बाद जापान और दक्षिण कोरिया ने अपनी-अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। ये भी पढ़ें:- सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव घोषित
Published

और पढ़ें