समाचार मुख्य

आज किसानों का भारत बंद

ByNI Desk,
Share
आज किसानों का भारत बंद
नई दिल्‍ली। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर, सोमवार  को भारत बंद का आह्वान किया है। 40 किसान संगठनों के संगठन संयुक्‍त किसान मोर्चा ने देश के सभी लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की है। साथ ही मोर्चे की ओर से सभी राजनीतिक दलों और राज्‍य सरकारों से भी भारत बंद में शामिल होने की अपील की गई है। भारत बंद के मद्देनजर दिल्‍ली में भी सुरक्षा के पुख्‍ता बंदोबस्‍त किए गए हैं। दस महीने से जारी आंदोलन के दस महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है। Bharat Bandh kishan andolan Read also बंद में शामिल हो कार्यकर्ता: कांग्रेस संयुक्‍त किसान मोर्चा ने राजनीतिक दलों से कहा है कि वे ‘लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों को बचाए रखने की उनकी लड़ाई में हिस्सा लें।' जिसके बाद संयुक्‍त किसान मोर्चा के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने बंद को अपना समर्थन दिया है। वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भारत बंद में शामिल होने की घोषणा की है। हालांकि संयुक्‍त किसान मोर्चा ने कहा है कि उनकी नीति है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किसान मोर्चा मंच साझा नहीं करेगा। साथ ही कुछ संगठनों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्‍फेडरेशन ने सोमवार को आयोजित होने वाले बंद को अपना समर्थन दिया है। साथ ही सरकार से किसानों के साथ बातचीत करने और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है। उधर, दिल्‍ली में ‘भारत बंद' के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। मोर्चा ने कहा कि बंद का आयोजन सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक के लिए किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बंद से सभी आपात प्रतिष्ठानों, सेवाओं, अस्पतालों, दवा की दुकानों, राहत एवं बचाव कार्य और निजी इमरजेंसी वाले लोगों को बाहर रखा गया है।
Published

और पढ़ें