ताजा पोस्ट

कामगारों और श्रमिकों के श्रम से होगा राज्य का नव निर्माण: योगी

ByNI Desk,
Share
कामगारों और श्रमिकों के श्रम से होगा राज्य का नव निर्माण: योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव संसाधन को उद्योग जगत की रीढ़ बताते हुए कहा कि बाहर से आये प्रवासी कामगारों और श्रमिकों के श्रम से अब राज्य का नव-निर्माण होगा। योगी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन उद्योग जगत की रीढ़ है। यही रीढ़ अब बड़ी संख्या में श्रमिक के रूप में राज्य में उपलब्ध है। श्रमिकों ने अपने पसीने से समाज व राष्ट्र का निर्माण किया है। राज्य में आये कामगारों और श्रमिकों के श्रम से अब उत्तर प्रदेश का नव-निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास विभाग तथा एमएसएमई विभाग को कामगारों तथा श्रमिकों को रोजगार देने के में सभी सम्भावनाओं की तलाश करे। औद्योगिक इकाइयों तथा सेवा प्रदाता संगठनों को मैन पावर आपूर्ति के सम्बन्ध में एक एप विकसित किया जाए। योगी ने कहा कि श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में भी कार्य किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन्हें बीमा कवर अवश्य उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से संचालित करते हुए श्रमिकों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराये जाए।
Published

और पढ़ें