रांची | Lalu Yadav Granted Bail: आज का दिन राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के लिए राहत की खबर लेकर आया है। चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है। लालू यादव झारखंड स्थित डोरंडा कोषागार मामले में 5 साल की सजा काट रहे हैं। अदालत ने लालू यादव को जमानत देते हुए 10 लाख रुपये जुर्माना जमा करने का आदेश दिया है। इसके बाद उनके वकील ने कहा कि, हम लंबी लड़ाई जीते हैं और अब जब सुनवाई होगी तब देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें:-दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फायरिंग से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, पिछले साल की याद हुई ताजा
पार्टी में दौड़ी खुशी की लहर
Lalu Yadav Granted Bail: लालू यादव को जमानत मिलने के बाद उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में खुशी की लहर दौड़ी हुई है। झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष को न्याय मिला है। इसी के साथ कई बीमारियों से जूझ रहे लालू यादव अब अपना अच्छी तरह से इलाज करवा सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संभाला पदभार, सिद्धू के स्थान पर संभाला मोर्चा
21 फरवरी को सुनाई थी पांच साल सश्रम कारावास की सजा
Lalu Yadav Granted Bail: बता दें कि, चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये के गबन मामले में दोषी पाए जाने के बाद लालू यादव को विशेष सीबीआई अदालत ने 21 फरवरी को 5 साल सश्रम कारावास और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।
ये भी पढ़ें:- भाजपा नेता आदित्य मिश्रा की संदिग्ध हालत में मौत पर परिवार ने जताई हत्या की आशंका, महंत नरेंद्र गिरि के थे बेहद करीबी