ताजा पोस्ट

लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से लाया गया दिल्ली

ByNI Desk,
Share
लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से लाया गया दिल्ली
रांची | Lalu Prasad Yadav Health : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में आरोपी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। दिल्ली में लालू यादव का इलाज एम्स में चलेगा। जानकारी के अनुसार, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लालू यादव हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। आपको बता दें कि चारा घोटाले में दोषी करार दिये जाने के बाद से ही वे रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती थे। ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दूसरी घटना में पुलिसकर्मी घायल डॉक्टरों की अनुशंसा पर भेजा दिल्ली Lalu Prasad Yadav Health : बता दें कि, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। लेकिन गुर्दों में ज्यादा परेशानी से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। जिसके बाद डॉक्टरों की अनुशंसा पर उन्हें दिल्ली भेजा गया है। ये भी पढ़ें:- Maharashtra: ईडी की कार्रवाई, CM ठाकरे के रिश्तेदार से जुड़े ग्रुप के 11 फ्लैट्स सील, BJP ने कहा- घोटालेबाजों को छोड़ेंगे नहीं Lalu Yadav Jail बीमार पिता को लेने हेलीकाॅप्टर से रांची पहुंची बेटी लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती विशेष हेलीकॉप्टर से अपने बीमार पिता को दिल्ली लाने के लिए रांची पहुंची। जिसके बाद लालू यादव को मीसा भारती, RJD  नेता भोला यादव और तीन चिकित्सकों के दल के साथ रांची से दिल्ली लाया गया है। ये भी पढ़ें:- श्रीलंका में अब इंधन संकट चरम पर, लोगों को संभालने के लिए पेट्रोल पंपों पर सेना की तैनाती.. मेडिकल बोर्ड की बैठक के बाद हुआ निर्णय चिकित्सकीय सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, लालू प्रसाद यादव का क्रिएटनीन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। ऐसे में उन्हें बेहतर इलाज देने के लिए मेडिकल बोर्ड की बैठक दिल्ली एम्स रेफर करने की अनुशंसा जेल प्रशासन से की थी। चारा घोटाला में काट रहे हैं पांच साल जेल की सजा गौरतलब है कि, चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को रांची की विशेष सीबीआई अदालत के दोषी ठहराया है और 5 साल की सजा के साथ ही 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ये भी पढ़ें:- सीएम ‘मान’ का बड़ा ऐलान, शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर पूरे पंजाब में अवकाश घोषित, विस में लगेगी प्रतिमा
Published

और पढ़ें