समाचार मुख्य

मुलायम के बाद शरद से मिले लालू

ByNI Desk,
Share
मुलायम के बाद शरद से मिले लालू
Lalu met sharad yadav नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से मिलने के एक दिन बाद मंगलवार को लालू प्रसाद ने शरद यादव से मुलाकात की। जेल से छूटने और सेहत ठीक होने के बाद लालू प्रसाद ने राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने शरद यादव से मुलाकात के बाद कहा कि सांप्रदायिकता और गैर बराबरी के खिलाफ अंतिम दम तक लड़ाई जारी रहेगी। इससे पहले सोमवार को लालू प्रसाद ने मुलायम सिंह और अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और कहा था कि देश को पूंजीवाद की नहीं, समाजवाद की जरूरत है। Read also गरीबों को सशक्त बना रही है सरकार: मोदी शरद यादव से मिलने के बाद लालू प्रसाद ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा- चिराग पासवान लीडर बन गए हैं। चाहे जितना हेर फेर हो, बिहार के लोग चिराग के साथ हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के एक साथ राजनीतिक मंच पर आने की संभावना को स्वीकार किया और कहा- दोनों एक साथ आ सकते हैं। Read also त्रिपुरा में बीएसएफ पर हमला, दो जवान शहीद शरद यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में लालू ने कहा कि वे समाजवादियों को संगठित कर रहे हैं। शरद यादव के संसद में न रहने से देश की बड़ी आबादी का नुकसान हो रहा है। गरीबों की समस्याओं पर चर्चा नहीं होती है। नीतीश कुमार के लिए दिल में जगह होने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा- दिल में जगह बनती है। बिगड़ती है। लोग आते हैं। चले जाते हैं। लेकिन, अभी ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने पेगासस से जुड़े सवाल पर कहा-इसकी जांच होनी चाहिए। Lalu met sharad yadav
Published

और पढ़ें