मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुई 'लता दीदी' अंतिम समय में ईयरफोन लगा सुन रही थीं पिता के गाए गाने

ByNI Entertainment Desk,
Share
पंचतत्व में विलीन हुई 'लता दीदी' अंतिम समय में ईयरफोन लगा सुन रही थीं पिता के गाए गाने
मुंबई | Lata Mangeshkar Demise: भारत रत्न सुरों की सम्राज्ञी लता मंगेशकर भले ही पंचतत्व में विलीन हो गई हैं, लेकिन उनकी आवाजा हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। लता दीदी ने करीब 29 दिनों तक अस्पताल में मौत से जंग लड़ी। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। 92 साल की दीदी को 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन दीदी ने अपने अंतिम दिनों को भी संगीतमय बनाए रखा और ऐसी नाजुक हालत में भी अपने कानों में ईयरफोन के जरिए संगीत सुना। 70 साल तक चला दीदी के सुरा का सफर Lata Mangeshkar Demise: लता दीदी ने महज 13 साल की उम्र में बतौर सिंगर अपना करियर शुरू किया था। दीदी के सुरों का ये सफर करीब 70 साल तक चला। इस दौरान लता दीदी ने 36 भाषाओं में गाए हजारों गानों को अपने सुर से पिराया है। दीदी अपने पिता को अपना गुरू मानती थी और उनकी सीख को अपने जीवन में उतारा था। दीदी खुद के गाए गानों कमियां पकड़ती थी और उन्हें दूर करने का प्रयास करती थी। Veteran Singer Lata Mangeshkar ये भी पढ़ें:- ‘लता दीदी’ के निधन पर Pakistan में छाया शोक, सरकार के मंत्रियों ने कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे… अंतिम समय में ईयरफोन लगा सुन रही थीं पिता की आवाज एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुर कोकिला लता मंगेशकर अपने अंतिम समय में भी संगीत में मग्न थीं। लता दीदी ने अपने अंतिम समय में अस्पताल में दो दिन पहले ईयरफोन मंगवाए थे और अपने पिता के रिकॉर्डिंग्स सुन रही थीं साथ ही दीदी उन्हें गाने की कोशिश भी कर रही थीं। चेहरे पर मास्क लगा होने बावजूद भी दीदी मास्क हटाकर गाने की कोशिश कर रही थीं। बता दें कि, लता दीदी के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक नाट्य गायककार ही नहीं थे अपितु लता दीदी के गुरु भी थे। ये जानकारी आजतक ने वॉइसओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी के जरिए प्राप्त हुई है। जिसे लता दीदी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने हरीश भिमानी को दी थी। दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित भातर रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र में 3 तीन का राज्यकीय शोक घोषित कर दिया गया है। लता दीदी के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने 07.02.22 यानि सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी ने किया पंजाब सीएम चेहरे का ऐलान, सिद्धू बोले- ‘चन्नी साहब’ ताली ठोको
Published

और पढ़ें