ताजा पोस्ट

Lata Mangeshkar Health Update: लता दीदी की सेहत को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें डाॅक्टर ने क्या कहा

ByNI Entertainment Desk,
Share
Lata Mangeshkar Health Update: लता दीदी की सेहत को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें डाॅक्टर ने क्या कहा
मुंबई | Lata Mangeshkar Health Update: पिछले 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, लता दीदी की तबीयत फिर से बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। वे अभी अग्रेसिव थैरेपी में हैं और इस प्रोसेस को अच्छी तरह से सहन कर रही हैं। उनके डाॅक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार दीदी की सेहत नजर बनाए हुए हैं। दीदी की तबीयत फिर से बिगड़ने की खबर के बाद से उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांग रहे हैं। ये भी पढ़ें:- देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट पहले हटा लिया गया वेंटिलेटर, फिर से लगाया गया Lata Mangeshkar Health Update: 92 साल की लता दीदी का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने दीदी की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि, लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनके इलाज के लिए मौजूद है। आपको बता दें कि, इससे सप्ताहभर पहले ही उनके डॉक्टर प्रतीत समधानी ने जानकारी दी कि, दीदी की हालत में अब सुधार हैं, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी हालत नाजुक हो गई है। इसलिए वेंटिलेटर का सहारा लिया गया है। ये भी पढ़ें:-  मेरठ में BJP नेता और पहलवान बबीता फोगाट पर हमला, महिलाओं से अभद्रता का आरोप 8 जनवरी से अस्पताल में भर्ती हैं दीदी गौरतलब है कि, देश की ये महान गायिका 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से संक्रमित हो गई थी जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से इनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जारी है। ये भी पढ़ें:- श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में गरजे राजनाथ सिंह! कहा- राहुल को भारतीय सैनिकों पर नहीं, चीन पर ज्यादा भरोसा
Published

और पढ़ें