ताजा पोस्ट

देश भर में शोक की लहर, पाकिस्तान और नेपाल में भी शोक

ByNI Desk,
Share
देश भर में शोक की लहर, पाकिस्तान और नेपाल में भी शोक
नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। भारत सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश की तमाम मशहूर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। Lata Mangeshkar passes away उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा है- मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं। दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी। उधर महाराष्ट्र सरकार ने लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके सम्मान में सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक और सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 92 साल की लता मंगेशकर का निधन रविवार की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में एक दिन के राजकीय शोक और सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है और साथ ही निर्देश दिया है कि सभी चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर अगले 15 दिन तक लता मंगेशकर के गाने बजाए जाएं। Read also लता मंगेशकरः आवाज की, भारतीयता की मलिका! पाकिस्तान और नेपाल में भी शोक महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर भारत सहित समूचे दक्षिण एशिया में दुख की लहर है और उनके प्रशंसक निराश हैं। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी और नेता विपक्ष शाहबाज शरीफ सहित अनेक प्रशंसकों ने उनके निधन पर शोक जताया है। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने भी लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है। इनराम खान सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया में लिखा- एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में उनके जैसा कोई न था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। पाकिस्तान के नेता विपक्ष शाहबाज शरीफ ने लिखा- लता मंगेशकर के निधन से संगीत की दुनिया ने एक ऐसी गायिका खो दी है, जिसने अपनी सुरीली आवाज से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है। मेरी पीढ़ी के लोग उनके खूबसूरत गीतों को सुन कर बड़े हुए हैं, जो हमेशा हमारी स्मृति का हिस्सा रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। नेपाल की राष्टपति विद्या भंडारी ने लिखा- कई नेपाली गीतों को अपनी सुरीली आवाज से सजा चुकीं प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर से दुखी हूं। असाधारण प्रतिभा की धनी स्वर्गीय लता मंगेशकर को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। Lata Mangeshkar passes away
Published

और पढ़ें