ताजा पोस्ट

लोजपा झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है: भाजपा

ByNI Desk,
Share
लोजपा झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है: भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार चुनावों में भाजपा, जनता दल यूनाइटेड ( जेडीयू ) , हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ( हम ) और विकासशील इंसान पार्टी ( वीआईपी ) के बीच अटूट गठबंधन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की कोई 'बी' या 'सी' टीम नहीं है और इस पर किसी को संशय नहीं होना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोजपा सिर्फ वोट काटने वाली पार्टी है जो अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। यही वजह है कि लोजपा भ्रम की स्थिति पैदा करके दूसरों के कंधे पे बंदूक रखना चाहती है, जो निंदनीय है। पात्रा ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोक तंत्र , विकास और स्थिरता के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में तीन चौथाई बहुमत के साथ एनडीए एक बार फिर बिहार में सरकार बनाएगी।
Published

और पढ़ें