ताजा पोस्ट

दक्षिण अफ्रीका में लाॅकडाउन, घरों में कैद हुए लोग, एक ही दिन में दोगुना हुए ओमिक्राॅन संक्रमित

ByNI Desk,
Share
दक्षिण अफ्रीका में लाॅकडाउन, घरों में कैद हुए लोग, एक ही दिन में दोगुना हुए ओमिक्राॅन संक्रमित
नई दिल्ली | Lockdown in South Africa: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। ओमिक्रॉन (Omicron) दुनियाभर में तेजी से फैल हुए 25 देशों में अपने पैर जमा चुका है। जिसके बाद से सभी देशों ने अपने यहां कई तरह की पाबंदिया लगाना शुरू कर दिया है। ओमिक्राॅन वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था जिसके बाद से यहां लगातार इसके मरीजों का मिलना जारी है। ऐसी स्थिति यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। यहां से लोग वापस अपने-अपने देशों में लौटने लगे हैं। यहां एक दिन में ही ओमिक्रॉन के केस दोगुने हो गए हैं। जिसके चलते यहां की सरकार ने लेवल वन का लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है। ये भी पढ़ें:- भारत में ओमिक्राॅन के बढ़ते खतरे के बीच 24 घंटे में मिले 9 हजार से ज्यादा नए केस, 391 मरीजों की मौत 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा कोरोना पाॅजिटिव केस दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला 24 नवंबर को सामने आया था। वहीं दूसरी ओर, देश में पिछले 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा कोरोना पाॅजिटिव सामने आए हैं। जिसके चलते यहां अस्पताल मरीजों से भर चुके हैं और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं। ये भी पढ़ें:- राष्ट्रपति आज विकलांगों के सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान करेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका में बाजार बंद, लोग घरों में कैद Lockdown in South Africa: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना ने पलटवार करते हुए अब रूप में देश में कोहराम मचा दिया है। ओमिक्राॅन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीकी सरकार को फिर से लाॅकडाउन का सहारा लेना पड़ा है। जिसके बाद यहां सभी बाजार बंद हैं, सड़कें सूनी हो चुकी हैं और लोग फिर से अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। ये भी पढ़ें:- Cyclone Jawad : अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान में तेज होने का दबाव, शनिवार तक उत्तर एपी-ओडिशा तट पर पहुंचेगा
Published

और पढ़ें