नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) ओम बिरला (Om Birla), कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) सहित कई सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसे भी पढ़ें:कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री गहलोत भी शामिल
लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा शशि थरूर सहित कई अन्य सांसद मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने ट्वीट किया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नमन। संसद के केंद्रीय कक्ष में उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। नेहरू ने सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। (भाषा)
पंडित नेहरू को संसद भवन में श्रद्धांजलि
और पढ़ें
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...