धर्म कर्म

नवरात्रि का नवां दिन मां सिद्धिदात्री का, पूजा और मंत्रों के जाप से स्वर्ग व मोक्ष होती है प्राप्ति

ByNI Desk,
Share
नवरात्रि का नवां दिन मां सिद्धिदात्री का, पूजा और मंत्रों के जाप से स्वर्ग व मोक्ष होती है प्राप्ति
नई दिल्ली |  नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। माता सिद्धिदात्री मां दुर्गा का नौवा रूप है। शारदीय नवरात्र में नौ दिन आदिशक्ति माता दुर्गा की विशेष आराधना के दौरान आज महानवमी का विशेष महत्व होता है। महानवमी के साथ ही नवरात्रि का समापन होता है। Maa Siddhidatri Worship : आज के दिन कन्याओं का पूज किया जाता है। पूरे विधि-विधान के अनुरूप हवन व पूजन के अलावा रात्रि में नवरात्रि का पारण किया जाता है। आज नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना कर कई सिद्धियों की प्राप्ती की जा सकती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा और मंत्रों के उच्चारण से अष्ट सिद्धि और बुद्धि की प्राप्ति होती है। माता के मंत्र जाप से भूमि, मकान, संतान प्राप्ति की इच्छा पूर्ण होती है। इसी के साथ साधक को माता की पूजा और मंत्रों के जाप से स्वर्ग व मोक्ष प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें:- Goodbye की रिलीज से पहले आई खुशखबरी, मात्र इतने रुपये में मिलेगी टिकट ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना - Maa Siddhidatri Worship : - सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। अच्छे वस्त्र धारण करके मां की पूजा का स्थल तैयार करें - चौकी पर मां सिद्धिदात्री की प्रतिमा स्थापित करें। - मां सिद्धिदात्री को फूल आदि अर्पित करें। - इसके बाद माता को फल और मिठाई प्रसाद का भोग लगाएं। - अब सिद्धिदात्री मां की आरती करें और माता से आशीर्वाद लेते हुए पूजा समाप्त करें। इस दौरान पूजा-अर्चना में हुई भूल के लिए मां से क्षमा मांगे। ये भी पढ़ें: - कन्हैयालाल हत्याः गवाह के इलाज में कोताही न बरती जाए मां सिद्धिदात्री का मंत्र ऊॅं सिद्धिदात्र्यै नमः ‘सर्वभूता यदा देवी स्वर्गमुक्ति प्रदायिनी। त्वं स्तुता स्तुतये का वा भवन्तु परमोक्तयः।।’ ये भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा ने पहनी हद से ज्यादा टाइट पैंट, देख फैन्स हुए बेकाबू
Published

और पढ़ें