ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक घर में अवैध रुप से पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य झुलस गए है। घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चीनोंर थाने के प्रभारी सत्ती सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नोनकी सराय गांव के एक मकान में गुरुवार की रात को अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि, मकान की छत ढह गई। उसके मलबे में कई लोग दब गए। इस विस्फोट और मलबे में दबने से नवी खान, उसकी बेटी रजिया और अन्य रिश्तेदार अबरीन की मौत हो गई है। राजधानी से लगभग साढ़े चार सौ किलो मीटर दूर हुए इस हादसे का ब्यौरा देते हुए सिंह ने आगे बताया कि इस हादसे में पांच अन्य लोग झुलसे है, जिन्हें ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में 17 हजार सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर