
लखनऊ | Mahant Nritya Gopal Das Health Update: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज (Nritya Gopal Das) की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद रविवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी में सामने आया है कि, महंत नृत्य गोपाल दास जी को मूत्र नली में संक्रमण और गुर्दे की गंभीर समस्या है।
ये भी पढ़ें:- फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता राष्ट्रपति चुनाव
क्रिटिकल केयर विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में
रविवार को महंत नृत्य गोपाल दास जी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उनका तुरंत उपचार शुरू किया डॉक्टरों ने बुलेटिन में बताया कि महंत को क्रिटिकल केयर विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया कि उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- मुस्लिम लीग पर सीपीएम की नजर
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं महाराज जी
महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की आयु 84 साल है और वे अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष हैं। उनकी देखरेख में भी श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य संचालित हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- इस्लाम सह-अस्तित्व से इंकार करता है
अक्टूबर 2021 में कोरोना से हो गए थे संक्रमित
Mahant Nritya Gopal Das Health Update: आपको बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज को नवंबर 2020 में भी सांस लेने में परेशानी की समस्या आई थी। अक्टूबर 2021 में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि, वे उससे उबर गए थे लेकिन अब फिर से उनकी तकलीफ बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें:- झारखंड में रास चुनाव 2010 हॉर्स ट्रेडिंग मामला में सुनवाई शुरु, अदालत ने दिये यह निर्देश