मुज्जफरनगर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की महापंचायतों का दौर जारी है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत डोईवाला देहरादून की महापंचायत में शामिल होंगे। नरेश टिकैत ने बात करते हुए कहा कि, उत्तराखंड जब उत्तरप्रदेश में था, उसी वक्त से ही लगाव रहा है। बाबा टिकैत की भी कई पंचायत यहां हुई है। हमारी पंचायत का कोई खास उद्देश्य नहीं है। इसी तरह बात चलती रहेगी।
सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़नी चाहिए और किसानों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि, हमारे किसान शहीद हो गए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से एक शब्द नहीं आया। किसानों को अब महसूस हो रहा है कि हमारी कोई बात सुनने वाला नहीं है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर बैठा है। इससे पहले और कोई सरकार इतनी जिद्दी नहीं रही, जितनी ये सरकार है। दरअस तीन नए अधिनियमित खेत कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों की डोईवाला में महापंचायत, नरेश टिकैत होंगे शामिल
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...