ताजा पोस्ट

Pakistan में हिंदू मंदिर के बाद अब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा में तोड़फोड़, घटना का Video Viral

Share
Pakistan में हिंदू मंदिर के बाद अब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा में तोड़फोड़, घटना का Video Viral
नई दिल्ली | पाकिस्तान अपनी हरकातों से बाज नहीं आ रहा है। पहले मंदिर में तोड़फोड़ के बाद अब लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit Singh Statue) की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के कार्यकर्ता ने महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा में तोड़फोड़ की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। महाराजा की प्रतिमा में तोड़फोड़ की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी प्रतिमा को दो बार तहरीक-ए-लब्बैक कार्यकर्ता गिरा चुके हैं। ये भी पढ़ें :-  बड़ी सफलता : अफगानिस्तान को छोड़ काबुल से 150 भारतीय लौटे स्वदेश, गुजरात के जामनगर में हुआ जोरदार स्वागत लाहौर किले में रानी जिंदा की हवेली में महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit Singh Statue) की यह प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा में महाराजा रणजीत सिंह घोड़े पर बैठे हुए हैं। पाकिस्तानी कट्टरपंथियों ने एक बार फिर से इस मूर्ति को निशाना बनाया है। संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के कार्यकर्ता ने घोड़े की पीठ पर स्थापित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़कर नीचे गिरा दिया। इस घटना का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों में जमकर नाराजगी है। ये भी पढ़ें :- जामा मस्जिद में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान पर मुफ्ती का विरोध, कहा ये हराम है अल्लाह के… महाराजा की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ के इस वीडियों को पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे हरीक-ए-लब्बैक कार्यकर्ता महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ रहा है। हाल ही पाकिस्तानी कंटरपंथियों ने एक हिन्दू मंदिर को भी निशाना बनाते हुए उसमें भगवान की कई प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की थी जिस पर पाकिस्तान को भारत सहित कई देशों से निंदा का सामना करना पड़ा है। ये भी पढ़ें :- अफगान के लिए भारत की बड़ी पहल, मौत के मंजर के बीच अफगानियों के लिए शुरू की इमरजेंसी ऑनलाइन वीजा सेवा
Published

और पढ़ें