खेल समाचार

Mahendra Singh Dhoni के माता और पिता कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराया भर्ती

ByNI Desk,
Share
Mahendra Singh Dhoni के माता और पिता कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराया भर्ती
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के माता और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। बुधवार को उन्हें रांची के बरियातू रोड स्थित पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। धोनी के पिता पान सिंह (Pan Singh) और उनकी माता देवकी देवी (Devki Devi) दोनों में ही कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें:- आईपीएल 2021 : कैप्टन कूल को क्यों आया गुस्सा, फील्डरों पर बुरी तरह चिल्लाते दिखे माही आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में खेल रहे हैं। धोनी फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। देश में बढ़ता कोरोना संक्रमण झारखंड भी तेजी से फैलता जा रहा है। यहां भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार भयावह होते जा रहे हैं। झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए झारखंड सरकार भी प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है। यह भी पढ़ें:- IPL 2021 : तो क्या अब जडेजा संभालेंगे धोनी की विरासत ! धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन स्तर भी ठीक बना हुआ है। डाॅक्टरों ने बताया कि पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों में कोरोना का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर देश में कहर बनकर टूट रही है। संक्रमितों के आंकड़े हर रोज नया रिकाॅर्ड कायम कर रहे है। पिछले 24 घंटे में देश में पहली बार तीन लाख के करीब नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं कोरोना से देश में पहली बार 2000 के पार मौतें दर्ज हुई हैं। बीते 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है। ऐसा पहली बार हुआ जब देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं 24 घंटे में 294115 कोरोना के नए मामले सामने आए है।
Published

और पढ़ें