फतेहपुर | Fire at Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले छठ कार्यक्रम में एक गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद भीषण आग लग गई जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए है। इनमें कईयों की हालत गंभीर बताई जा रह है। आग में झुलसने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- पलक तिवारी व Ananya Panday फैशन में देती है एक-दुसरे को टक्कर
गैस लीकेज होने से लगी आग
Fire at Fatehpur: जानकारी के अनुसार, ये हादसा फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले में हुआ है। यहां छठी बरौहो कार्यक्रम में एक घर पर पूरा परिवार इकठ्ठा था। घर पर खुशी का माहौल था। बच्चे खेल कूद रहे थे और लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा था। उसी दौरान अचानक गैस लीकेज होने लगी और गैस पाइप में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी चपेट में आने से खाना बनाने वाली महिलाओं और वहां मौजूद बच्चों समेत 13 लोग झुलस गए।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 2 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
खुशी के माहौल में मची चीख-पुकार
Fire at Fatehpur: छठ के मौके पर परिवार के सभी सदस्य साथ थे और खुशी का उल्लास छाया हुआ था। लेकिन गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग ने पल में ही सबकुछ खाक कर दिया। आग लगने से लोगों में चीख-पुकार मच गई। घर की महिलाओं और बच्चे चीखते हुए इधर उधर दौड़ पड़े। जब पड़ोसियों ने ये आवाजे सुनी तो मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाया। 108 एम्बुलेंस को भी फोन किया गया और झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें :- एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत, जानें कितना हुआ फायदा?